चंदौली में सास-बहू और पोते की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिवार छठ पूजा के लिए घाट पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मामा भांजे का शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोता रहा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सड़क पर हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। हादसा मंगवार सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा गांव के पास एनएच-19 पर हुआ। मृतकों की पहचान रेवसा-पंचफेड़वा निवासी कुमारी देवी (45), चांदनी देवी (30) और सौरभ कुमार (7) के रूप में हुई है।









Users Today : 25
Users This Year : 24105
Total Users : 36698
Views Today : 80
Total views : 72163