सैयदराजा (चंदौली)
आदर्श नगर पंचायत स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में रविवार को “जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो क़ुर्बानी… गीत की धुन के साथ जवानों ने देश की रक्षा में बलिदान देने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी। जवानों ने राष्ट्रीय गीत पर सर झुका कर शहीदों को नमन् किया। तत्पश्चात स्मारक में लगे उनके शिलालेख पर श्रद्धांसुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर मंगला सिंह अध्यक्ष शहीद स्मारक समिति, विंन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक , राजकुमार सिंह, धर्मदेव प्रसाद इन्स्पेक्टर , क्षमानंद मिश्रा ,शरद सिंह , सैफ़िउल्ला बैंड मेजर, मुन्नीलाल जिला पुलिस कार्यालय चंदौली उपस्थित रहे।











Users Today : 101
Users This Year : 11421
Total Users : 24014
Views Today : 183
Total views : 47079