वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सुगम यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसीपी कैंट के नेतृत्व में नदेसर सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क को घेरकर पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध सख्ती दिखाई गई। दो वाहनों को वील क्लैंप किया गया, जबकि दो अन्य को क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई।
इसके अलावा 15 वाहनों का चालान किया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी ने सड़क पर वाहन बिक्री या पार्किंग के लिए खड़ा किया, तो उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमण या अवैध पार्किंग की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुगम यातायात वाला बनाया जा सके।










Users Today : 92
Users This Year : 23788
Total Users : 36381
Views Today : 228
Total views : 71494