चंन्दौली- बबुरी क्षेत्र हेतिमपुर बाबा जागेश्वर नाथ में श्री राम कथा सेवा समिति के बैनर तले संगीतमय श्री राम कथा का हुआ उदघोष।
पहले दिन निशाराम कथा का शुभारंभ पोथी पूजन के द्वारा किया गया। गुरुवार को रात्रि साढ़े सात बजे से राम कथा समिति की ओर से कथा का शुभारंभ बाबा जागेश्वर नाथ के महंत अनूप गिरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर राम कथा का शुभारंभ करवाई।
राम कथा के पहले दिन ही राम नाम की महिमा का वर्णन किया गया । कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित रामेश्वरानंद जी ने बताया कि राम नाम अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही सदा बना रहेगा। कथा व्यास रामेश्वरानंद जी ने कहा कि इस राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी बल्कि दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ते ही जाएगी। उन्होंने कहा कि राम की महिमा अपरंपार है। प्रभु श्रीराम स्वयं कह गए राम से बड़ा राम का नाम है। जो बात स्वयं राम कह गए वो कैसे गलत हो सकती है।

जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है।राम सिर्फ एक नाम नहीं है। राम नाम सबसे बड़ा मंत्र है। राम नाम की महिमा तो ये है की सदाशिव भोले शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। इसी नाम का वो हर प्रहर जाप करते रहते हैं। संसार चल ही राम नाम से रहा है। सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है वह राम नाम में समाहित है। जीवन में राम नाम का बहुत महत्व है। जीवन के हर पल और हर क्षण में राम नाम चलन रहता है।बच्चे के जन्म में श्री राम के नाम का सोहर होता है।
विवाह आदि मांगलिक कार्यों के अवसर पर श्री राम के गीत गाए जाते हैं। यहां तक कि मनुष्य की अंतिम यात्रा में भी राम नाम का ही घोष किया जाता है। राम सब में बड़े हैं।
राम में शिव और शिव में राम विद्यमान हैं। श्री राम को शिव का महामंत्र माना गया है और राम सर्वमुक्त हैं। राम सबकी चेतना का सजीव नाम है। इस दौरान महंत अनूप गिरी कथा समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह रामभरो जायसवाल जयशंकर प्रसाद जायसवाल सालिक पाल भारत माली राजू गरी दिनेश मोदनवाल राजेश यादव राजेश मिश्रा, योगेंद्र बहादुर सिंह , अच्युतानंद पांडे, दिनेश बहेलिया , मिंटू सिंह व सैकड़ो की संख्या में लोगों ने । कथा का श्रवण किया और प्रभु श्री राम से अपने परिवार के लिए मन्नत बिन्नत कर श्री राम और हर हर महादेव के नारों से जय घोष किये।











Users Today : 86
Users This Year : 15653
Total Users : 28246
Views Today : 207
Total views : 56115