वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि।
🕊️ कर्तव्यपथ पर बलिदान देने वाले जवानों को किया नमन
एसएसपी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
🇮🇳 लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग से जुड़ी है “पुलिस स्मृति दिवस” की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में CRPF के 10 वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्हीं की याद में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है।
🕯️ साल 1960 से मनाया जा रहा है “नेशनल पुलिस डे”
जनवरी 1960 में सभी राज्यों के पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
रिपोर्ट – अखिलेश यादव











Users Today : 54
Users This Year : 19389
Total Users : 31982
Views Today : 99
Total views : 63535