दिनांक 25.08.2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन में नव-निर्मित कैफेटेरिया एवं जीर्णोद्धार किए गए बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
पुलिस लाइन-
पुलिस लाइन में नव-निर्मित कैफेटेरिया एवं बैडमिंटन कोर्ट के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इन सुविधाओं के विकसित होने से पुलिस लाइन परिसर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्राप्त होगा। कैफेटेरिया एवं बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाओं से पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं कार्यक्षमता में सुधार के साथ-साथ उन्हें बेहतर एवं स्वस्थ कार्य वातावरण उपलब्ध होगा।

आधुनिक एवं सुविधायुक्त परिसर से पुलिसकर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी तथा आमजन को और अधिक बेहतर, सुगम एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं मुख्यालय प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।











Users Today : 34
Users This Year : 24624
Total Users : 37217
Views Today : 55
Total views : 73116