बरौंधा वार्ड के प्रभारी सफाई नायक इलियास की असामयिक मौत, नगर पालिका में शोक की लहर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

नगर पालिका परिषद के बरौंधा वार्ड में प्रभारी सफाई नायक के पद पर तैनात इलियास की असामयिक मौत से नगर पालिका परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी गोवा लाल, सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नगर पालिका अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने इलियास के निधन को नगर पालिका परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई