थाना कपसेठी पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 24.08.2026 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-119/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त आशीष जैसवार को बहरी नाला बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अभियोग से संबंधित 17 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.08.2026 को वादी द्वारा थाना कपसेठी पर तहरीर दी गई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0-119/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक प्रयास प्रारम्भ किए गए।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त लड़की से प्रेम करता था तथा उसे अपने साथ लेकर जा रहा था। अभियुक्त द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगने की बात बताई गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आशीष जैसवार पुत्र संतोष कुमार जैसवार, निवासी ग्राम शिवदासपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
अपहृता सकुशल बरामद।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
विकास कुमार, थानाध्यक्ष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 अभय प्रताप, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 योगेश यादव, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 अभय गोड़, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0म0का0 मीरा कुमारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई