मीरजापुर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ का भव्य स्वागत समारोह, किसान चौपाल एवं प्रेस वार्ता शनिवार को मीरजापुर में आयोजित की गई।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव पाण्डेय की दादी के निधन के कारण शुक्रवार को प्रस्तावित किसान चौपाल कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष संजीव पाण्डेय तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं मीरजापुर मंडल प्रभारी रंजीत भारती उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीनों वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धरणीधर मिश्रा, प्रदेश सचिव संतोष पंडा, प्रदेश महासचिव सपना भारती, सोनभद्र जिलाध्यक्ष हिमांशु भारती, देवी कुमारी, प्रदेश सचिव श्रवण कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान चौपाल में किसानों की खाद, बीज, सिंचाई, आवारा पशुओं की समस्या और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित हुई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश प्रभारी अरुण भारती के दिशा-निर्देश पर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ‘विजन – यूपी फर्स्ट, यूपी वाले फर्स्ट’ की तर्ज पर किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों, वंचितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, अगड़ों और युवाओं की समस्याओं को प्रशासन व शासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने नारे लगवाए- “गूंजे धरती आसमान, पंडित पासी पासवान” और “हर बूथ – पंडित पासी पासवान”। उन्होंने कहा कि पंडित, पासी, पासवान समाज को साथ लेकर पार्टी 2027 में हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।










Users Today : 14
Users This Year : 24243
Total Users : 36836
Views Today : 32
Total views : 72406