चंदौली –
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बैठक मे सैदूपुर नगर इकाई का गठन रविवार को जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के लिए संदीप कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री प्रिंस गुप्ता(शनि), कोषाध्यक्ष किशन जायसवाल, उपाध्यक्ष मनीष सेठ ,संजय गुप्ता, संयुक्त मंत्री शशिप्रकाश वर्मा,एवं युवा अध्यक्ष रिषी जायसवाल,व महामंत्री अंकित केशरी,उपाध्यक्ष राहुल चौहान को पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से चुना गया है

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय व्यापार मंडल का नगर इकाई के गठन होने से व्यापारियों को मजबूती मिलेगी व्यापारियों की समस्या के लिए हम लोग तन मन धन के साथ खड़े रहेंगे व्यापारियों किसी भी प्रकार की समस्या होती है और तुरंत अपने पदाधिकारी से अवगत कारण जिसकी समस्या का समाधान हो सके, वही जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का संगठन काफी पुराना है
मेरा व्यापारियों के साथ बहुत पहले से जुडाव हो रहा है और आगे भी रहेगा व्यापारियों के लिए उठाए गए कदम को मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा व्यापारियों की समस्या के निवारण के लिए मैं हमेशा तत्पर तैयार रहूंगा व्यापारियों में छोटे-मोटे करोबारियों के लिए मैं हर समय मदद के लिए प्रयास करता रहूंगा

चंदौली जनपद के सैदूपुर में व्यापारियों की समस्या कुछ न कुछ रहती हैं जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी गण मिलकर व्यापारियों के हित के लिए सेवा करते रहेंगे कोई भी अधिकारी हमारे व्यापारी भाइयों को पीड़ित ना करें व्यापारियों को भी समस्या होती है मैं उसे तुरंत समाधान करने का प्रयास करूंगा इस बैठक में शामिल जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, जिला प्रभारी घनश्याम विश्वकर्मा,मीडीया प्रभारी कमलाकर तिवारी, आदि कई लोग मौजूद रहे?











Users Today : 43
Users This Year : 24393
Total Users : 36986
Views Today : 88
Total views : 72721