वाराणसी
नगर निगम प्रशासन ने चित्रकूट कुंड के आसपास अतिक्रमण को गंभीरता से लिया है । इस क्रम में जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने का निर्णय लिया है । साथ ही बाउंड्री वॉल भी दुरुस्त किया जाएगा । नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को धूपचंडी वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल, सीवर, मार्ग मरम्मत, इंटरलॉकिंग तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी जनसुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुबह 7:30 बजे राम कटोरा चौराहा स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के समीप से हुई।
इस दौरान नगर आयुक्त ने चित्रकूट कुंड का विस्तृत मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कुंड के आसपास अतिक्रमण पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से हटाने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही कुंड की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की तत्काल मरम्मत कराने का आदेश जारी किया गया। क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुंड के चारों तरफ पाथवे पर पर्याप्त लाइट (मार्ग प्रकाश) लगाने और क्षतिग्रस्त व घिसी हुई इंटरलॉकिंग को बदलकर नया प्रस्ताव बनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य एवं सुबह की सैर को बढ़ावा देने के लिए चित्रकूट कुंड परिसर में ओपन जिम स्थापित करने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा, क्षेत्र में स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लेबर कॉलोनी में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर सफाई चौकी का सामग्री स्टोर रूम बनाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद राय, सहायक अभियंता (सिविल) सिद्धार्थ गौतम, अवर अभियंता (सिविल) सुखपाल सिंह, जलकल के सहायक अभियंता राघवेंद्र कुमार व अवर अभियंता गौरव मिश्रा, तथा सफाई निरीक्षक संजय चंद्र उपस्थित रहे।








Users Today : 50
Users This Year : 23992
Total Users : 36585
Views Today : 147
Total views : 71963