लखनऊ: गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर महिला बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, कार सवार बदमाश फरार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड स्थित ICICI बैंक के सामने एक कार सवार अज्ञात बदमाश ने बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं और सरेराह हत्या कर मौके से फरार हो गया।

​घटना के तुरंत बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिव्या को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​घटना की प्रमुख बातें:

स्थान: विवेकखंड, गोमतीनगर (ICICI बैंक के सामने), लखनऊ।
मृतका: दिव्या मिश्रा (बैंक कर्मचारी)।

वारदात का तरीका: कार में आए हमलावर ने सरेराह दो गोलियां मारीं और फरार हो गया।

​पुलिस कार्रवाई:

​सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
​घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

आरोपी की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई