मान्यवर कांशीराम आवास शिवपुर में चार तल्ला जर्जर छज्जा बना मौत की वजह, 52 वर्षीय व्यक्ति को पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया मृत्य घोषित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी न्यूज़

शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराने मान्यवर काशीराम आवास योजना में गुरुवार को जर्जर छज्जा टूटने से 52 वर्षीय युवक की मौत हो गई

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेजा

हादसा उस समय हुआ, जब युवक छत पर टहल रहा था। जानकारी के अनुसार, शीतल उर्फ शतालू (52) निवासी ब्लॉक नंबर 61, कमरा नंबर 11, पुराने काशीराम आवास की छत पर टहलने गया था।

इसी दौरान दूसरे तल का जर्जर छज्जा अचानक भर भराकर टूट गया, जिसकी चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़ा।

हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। आनंन फानन में उसे लाद कर पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत्यु घोषित कर दिया.।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देख रेख में उसका इलाज हो रहा था ।

सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद काशीराम आवास योजना के जर्जर भवनों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि आवासीय परिसर के कई भवनों के छज्जे और अन्य हिस्से लंबे समय से जर्जर हैं। स्थानीय बासिन्दा लोगों ने संबंधित विभाग से जर्जर भवनों और छज्जों का तत्काल निरीक्षण कराकर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

 

रिपोर्ट –  विवेक कुमार यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई