दांती में जलापूर्ति व्यवस्था का अनुप्रिया पटेल ने किया निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

बारिश के बावजूद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विकास खण्ड पहाड़ी के ग्राम सभा दांती में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व जलापूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की क्षमता, पानी की गुणवत्ता, पाइपलाइन व लीकेज की स्थिति की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं जानीं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव के अंतिम छोर तक प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचे। पाइपलाइन लीकेज व क्षति को तत्काल दुरुस्त कराने तथा पानी की नियमित जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गुणवत्ता और पारदर्शिता से समझौता न करने की बात कही।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई