मीरजापुर
गांव में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत हर घर नल से जल पानी उपलब्ध कराने एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं, घर कनेक्शन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पाइप लाइन बिछाने आदि कार्यों की हकीकत जाने के दृष्टिगत बारिश होने के उपरान्त भी केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने आज विकास पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम सभा दांती में स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं जलापूर्ति व्यवस्था का मौके पर जाकर स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा सबसे पहले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दांती में पहुंचकर प्लांट की कार्य क्षमता, संचालन विधि, पानी की गुणवत्ता के बारे में निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त करते हुए पाइप लाइन बिछाने व कहीं-कहीं लीकेज की शिकायत व उसके मरम्मत के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंत्री द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जलापूर्ति व पेयजल आपूर्ति में आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रायः ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव में पानी नहीं आ रहा है अथवा कहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लीकेज है उसके दृष्टिगत हकीकत को जानने के लिए मंत्री द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है जिस भी गांव को संतृप्त दिखाया जाए वहां पर गांव के अन्तिम छोर पर भी स्थित छोटे-छोटे मजरो के प्रत्येक घरों में अन्तिम छोर तक शुद्ध पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य है कि केवल योजना कागजों पर ही सिमट रह जाए बल्कि हर घर तक साफ और शुद्ध पेयजल व वास्तविकता में पहुंचे। उन्होंने निर्देशित किया कि जहां कहीं भी पाइप क्षतिग्रस्त होने अथवा लीकेज कारण जलापूर्ति बाधित होने की शिकायतें प्राप्त होती है उसे प्राथमिकता पर तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान मंत्री द्वारा दांती गांव के पटेल बस्ती में पहुंचकर कई घरों के लोगों से वार्ता कर जलापूर्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात केन्द्रीय राज्यमंत्री अपर खजुरी से जहां से जल जीवन मिशन के लिए दांती गांव में स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पानी उठाया जाता है वहां भी पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा अधिकारियों से प्लांट की क्षमता, प्रतिदिन आपूर्ति व रखरखाव के बारे में जानकारी ली। यह भी निर्देशित किया कि पानी की नियमित जांच टेक्निकल टीम के द्वारा कराई जाए तथा रिपोर्ट ग्राम जल समिति के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए ताकि पानी शुद्धता की पारदर्शिता बनी रहें। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कुछ घरों में जाकर नल से आने वाले पानी की स्वयं जांच की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर ग्रामीणों को सुविधा व शिकायत के टोल फ्री नम्बर लिखवाया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, राष्ट्रीय महा सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आई0टी0 मंच दुर्गेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान के अलावा अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।









Users Today : 15
Users This Year : 23711
Total Users : 36304
Views Today : 46
Total views : 71312