श्रावण के तृतीय सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट—पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मैदागिन से गोदौलिया एवं गंगाघाट तक स्वयं पहुंचकर जानी जमीनी हकीकत। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नावों का संचालन बन्द। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, गंगा स्नान एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था को लेकर मौके से दिए कड़े निर्देश।
कल श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पावन अवसर पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रद्धा, आस्था और उत्साह से सराबोर होगा काशी धाम।
1. शहरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को परखा
श्रावण मास, तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने मैदागिन से गोदौलिया एवं गंगाघाट तक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
2. बढ़ते गंगा जलस्तर को देखते हुए नावों का संचालन व एक से दूसरे घाट पर जने वाले मार्ग को किया गया बन्द
पुलिस आयुक्त ने गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील घाटों एवं आवागमन मार्गों की स्थिति का निरीक्षण किया। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नावों के संचाल तथा ललिता घाट से शीतला घाट होते हुए मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को सुरक्षा के दृष्टिगत बन्द कर दिया गया तथा दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित 04 प्रमुख प्रवेश द्वार 1. नन्दू फेरिया 2. बांस फाटक 3. त्रिपुरा भैरवी गली 4. सिलको गली द्वार गेट से ही दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी एवं मौके पर प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया
3. श्रद्धालुओं से सीधे संवाद, सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील
पुलिस आयुक्त ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने श्रद्धालुओं से फ्लोटिंग वाटर बैरिकेडिंग के अंदर निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में रहकर ही स्नान करने एवं जल लेने की अपील की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।
4. कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण एवं अवरोध हटाने के निर्देश
कांवड़ मार्ग पर यातायात एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधक अतिक्रमण, अवैध पार्किंग तथा अन्य अवरोधों को चिन्हित कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
5. अप्रत्याशित भीड़ की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट
अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
6. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, श्रद्धालुओं के सम्मान एवं शालीन व्यवहार पर विशेष जोर
पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के साथ सद्भावपूर्ण, सहयोगात्मक एवं सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए तथा उनकी हर संभव सहायता की जाए। श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक “सर” एवं “मैडम” कहकर संबोधित करने के निर्देश दिए गए। महिला श्रद्धालुओं की चेकिंग/फ्रिस्किंग केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा नियमानुसार किए जाने तथा सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
7. कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात संचालन, सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण एवं पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा करते हुए कांवड़ यात्रियों एवं आमजन के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
8. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई
यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख संपर्क मार्गों पर अनावश्यक जाम एवं अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
9. श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास, तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। कांवड़ यात्रियों की आस्था एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षित दर्शन, सुरक्षित स्नान, सुगम आवागमन एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दिनांक 08.08.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के दृष्टिगत मैदागिन से गोदौलिया एवं गंगाघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। बढ़ते गंगा जलस्तर को देखते हुए संवेदनशील घाटों एवं मार्गों का निरीक्षण कर लंका घाट से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखते हुए निर्धारित 04 प्रमुख प्रवेश द्वारों से दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा फ्लोटिंग वाटर बैरिकेडिंग के अंदर ही सुरक्षित स्नान एवं जल लेने की अपील की। पुलिस आयुक्त ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल, सतत निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने, कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग हटाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने, महिला श्रद्धालुओं की फ्रिस्किंग केवल महिला पुलिसकर्मियों से कराने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
दिनांक 17/08/2026 को कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात/सुरक्षा अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।










Users Today : 3
Users This Year : 23614
Total Users : 36207
Views Today : 3
Total views : 71106