बांदा के बबेरू क्षेत्र के एक स्कूल की तस्वीर देखकर हर किसी का सिर शर्म से झुक जाएगा।वायरल तस्वीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिष्टा, क्षेत्र बबेरू, की है। तस्वीर में साफ दिख रहा है
कि स्कूली बच्चे घुटने तक भरे गंदे पानी और कीचड़ में खड़े होकर झंडा रोहण में शामिल हुए। छत पर कुछ बच्चे झंडा फहरा रहे हैं, नीचे मैदान पूरी तरह जलमग्न है। लड़के-लड़कियां गुलाबी यूनिफॉर्म में लाइन लगाकर खड़े हैं,
लेकिन उनके पैर कीचड़ में सने हैं। स्कूल के बोर्ड पर “स्थापना वर्ष 2003” लिखा है। यानी 23 साल बीत गए, लेकिन आज तक स्कूल परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई। बारिश होते ही पूरा मैदान तालाब बन जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी पर यही हाल होता है।
अधिकारियों को फोटो भेजी जाती है, भाषण दिए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं बदलता।तस्वीर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा है। अभिभावकों ने मांग की है कि जिलाधिकारी बांदा और बीएसए तुरंत संज्ञान लें और स्कूल में जलनिकासी, पक्का मैदान और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। देखने वाली बात यह है कि अब इस स्कूल पर शासन प्रशासन ध्यान देता है या ऐसे ही होता रहेगा










Users Today : 3
Users This Year : 23614
Total Users : 36207
Views Today : 3
Total views : 71106