काशी की धरती पर तिरंगे का अभिमान, डीएम सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रप्रेम का आसमान—‘भारत माता की जय’ से गूंज उठी वाराणसी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

हर घर तिरंगा अभियान- के तहत शुक्रवार को वाराणसी में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपनी सशक्त अगुवाई और प्रेरणादायी पहल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा।

कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई भव्य तिरंगा यात्रा सेन्ट्रल जेल तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा में होमगार्ड जवानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और हाथों में शान से लहराते तिरंगे ने पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाली इस यात्रा में देशभक्ति के नारों ने वातावरण में जोश भर दिया। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रप्रेम लिए प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में निकली यह तिरंगा यात्रा महज एक रैली नहीं, बल्कि काशी की मिट्टी से उठती उस राष्ट्रभक्ति की गूंज बनी, जिसने तिरंगे के सम्मान और देश की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई