वाराणसी
वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंगलवार को रामनगर के श्यामा उपवन में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं।

जनसुनवाई के दौरान तिवारी कोठी के पास गली में कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य रुके होने की समस्या स्थानीय लोगों ने बताई। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, रामनगर क्षेत्र से आए कुछ लोगों ने अवैध शराब की बिक्री एवं सट्टेबाजी की शिकायत विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने और ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई माताओं ने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित अपनी समस्याएं भी रखीं। विधायक सौरभ ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

इसके साथ ही विधायक ने सड़क निर्माण से संबंधित समस्याओं पर भी अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।









Users Today : 45
Users This Year : 23741
Total Users : 36334
Views Today : 147
Total views : 71413