वाराणसी
रामनगर के चंद्रपुरी कॉलोनी में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नियमित मंगलवार भ्रमण के अंतर्गत आज क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


भ्रमण के दौरान कॉलोनीवासियों ने सबसे प्रमुख समस्या सीवर लाइन की सुविधा नहीं होने की बताई। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य पंचवटी मार्ग पर मुख्य सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद चंद्रपुरी कॉलोनी के अंदर सीवर लाइन का निर्माण कर उसे मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।
वहीं, स्थानीय लोगों ने नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने की शिकायत भी की। विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर मौके पर अधिकारियों को बुलाया और समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कॉलोनी में पहुंचेगी।

विधायक के इस त्वरित हस्तक्षेप से स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनका आभार जताया।
इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ संतोष द्विवेदी, प्रीति सिंह, सृजन श्रीवास्तव, लल्लन सोनकर, रितेश राय, गोरख साहनी, शिवम सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश मिश्रा, गोपाल शर्मा, अलगू गुप्ता, शंभू नारायण सिंह, हरिकेश सिंह, गोपाल मिश्रा, सौरव यादव एवं दिग्विजय त्रिपाठी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।









Users Today : 30
Users This Year : 23641
Total Users : 36234
Views Today : 56
Total views : 71159