उद्योग बढ़ेंगे तो बढ़ेगा रोजगार, मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही। छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने से रोजगार और कारोबार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही देश के निर्यात को भी गति मिलेगी। इसके लिए उद्यमियों को नई तकनीक अपनाने और अच्छे बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है। शुक्रवार को राजपुर चौराहा स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) की ओर से आयोजित सेमिनार में उद्योगों की तरक्की और भारत-अमेरिका व्यापार को बढ़ाने पर चर्चा हुई।

सेमिनार में आईएसीसी के चेयरमैन बेन एन. जॉन ने कहा कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था का अहम आधार है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में इसका करीब 30 प्रतिशत योगदान है। औद्योगिक उत्पादन में करीब 45 प्रतिशत और कुल निर्यात में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह क्षेत्र 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बढ़ने से छोटे और मध्यम उद्योगों को नए बाजार मिल सकते हैं। उद्यमियों को नई तकनीक अपनाने के साथ उत्पादों की गुणवत्ता सुधारनी होगी। साथ ही विदेशी बाजार की जरूरत के अनुसार सामान तैयार करने पर ध्यान देना होगा।

निर्यात बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार बढ़ने से उद्यमियों को नए ग्राहक और बाजार मिलेंगे। इससे कारोबार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे। सेमिनार में निर्यात बढ़ाने और उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में भदोही विधायक जाहिद बेग, एक्मा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मुन्ना यादवेंद्र राय (काका), चैंबर के पूर्व चेयरमैन एके ठुकराल, पंकज बरनवाल, शमीम अंसारी, असीम अंसारी (बाबी) आलोक, रियाजुद्दीन अंसारी (बाबू भाई) परवेज अंसारी, संदीप, राजेश मौर्या और प्रदीप डे सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

एमएसएमई विकास मंत्रालय, भारत सरकार, प्रयागराज के निदेशक एलबीएस यादव ने कहा कि सरकार रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विदेश व्यापार वाराणसी के सहायक महानिदेशक राजन जोशी और विंध्याचल मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने उद्योगों के लिए उपलब्ध अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ईसीजीसी वाराणसी शाखा के प्रबंधक मुरलीधर महतो ने व्यापार और निर्यात से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। यादवेंद्र राय काका ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उद्यमियों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार और शांतनु पाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आईएसीसी के उपाध्यक्ष बीएन दुबे ने किया।

 

रिपोर्ट फारूक जाफरी

 

 

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —