चकिया के सावित्रीबाई फुले पीजी कॉलेज में शुरू होगी बीएससी की पढ़ाई, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली इलिया

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विधानसभा चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग (बीएससी) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। शासन से पांच विज्ञान विषयों की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य का आभार व्यक्त किया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया।

अजय गुप्ता ने कहा कि अब चकिया, नौगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बीएससी की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा और छात्र-छात्राओं को अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इसके साथ ही कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई शुरू होने से तकनीकी शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं को रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि चकिया और नौगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से लगातार प्रयास करने के बाद विज्ञान भवन के निर्माण और बीएससी पाठ्यक्रम की स्वीकृति मिली है। यह चकिया क्षेत्र की उच्च शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने बताया कि शासन द्वारा बीएससी पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके अंतर्गत पांच विज्ञान विषयों को स्वीकृति मिल चुकी है। अंतिम औपचारिक अनुमति मिलते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने विधायक कैलाश आचार्य का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में महाविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —