चन्दौली सकलडीहा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में सकलडीहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अपहृता बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को सकलडीहा थाना क्षेत्र में स्कूल पढ़ने गई एक नाबालिग बालिका को किशन यादव पुत्र हनुमान यादव, निवासी ग्राम निदिलपुर, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 160/2026, धारा 87, 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयास और सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने 06 अगस्त 2026 को पिपरिया रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश से आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीम की सक्रियता से नाबालिग की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।










Users Today : 39
Users This Year : 23650
Total Users : 36243
Views Today : 96
Total views : 71199