वाराणसी
सावन के आगामी सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए दशाश्वमेध पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में दशाश्वमेध एसीपी ने दशाश्वमेध थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के साथ गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट और आसपास के प्रमुख घाटों तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों, घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, संभावित भीड़ वाले स्थानों तथा यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसीपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटने के लिए पुलिस टीम को तैयार रहने को कहा गया।
सावन सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाराणसी पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। प्रमुख मार्गों और घाटों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।











Users Today : 32
Users This Year : 23643
Total Users : 36236
Views Today : 67
Total views : 71170