गोपीगंज
कोतवाली क्षेत्र के अमवा बाजार में शुक्रवार को छुट्टा पशुओं के हमले ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर से किराने की दुकान पर बाइक से सामान लेने निकले मां-बेटे पर छुट्टा सांड ने हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से वाराणसी ले जाने के बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रांशु सिंह पुत्र स्व.जनार्दन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और उनकी मां विनीता सिंह पत्नी स्व. जनार्दन सिंह, निवासी पर्वतपुर के रूप में हुई।
बताया जाता है कि मां-बेटा घर से किराने की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। दुकान के सामने पहुंचते ही छुट्टा पशुओं के बीच से एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से वाराणसी पहुंचने के बाद उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
दस साल पहले पिता को खोया,अब मां और इकलौता बेटा भी नहीं रहे
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रियांशु के पिता जनार्दन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की करीब दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद मां बिनीता सिंह ही परिवार का सहारा थीं और प्रियांशु उनका इकलौता पुत्र था। अब छुट्टा सांड के हमले में मां और इकलौते बेटे की मौत हो गई।
रिपोर्ट – जलील अहमद











Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 82
Total views : 71185