कौन है? बारा में सफाईकर्मी जो कर रहे हैं आराम नाली हुवे जाम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेवराई ( ग़ाज़ीपुर )

तहसील क्षेत्र के बारा गांव में नालियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां की नालियों में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियाँ उग आई हैं, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है और गांव में गंदगी लगातार बढ़ रही है।

नालियों के अवरुद्ध होने के कारण घरों और सड़कों पर पानी जमा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

ग्रामीण तौकीर खान, धर्मचंद और शाहजहां खान ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की है। लेकिन किसी को कोई असर ही नही पड़ता, आख़िर कौन है? बारा में सफाईकर्मी जो कर रहे हैं आराम नाली हुवे जाम

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई नहीं कराई गई, तो आने वाले समय में जलभराव और बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

रिपोर्ट – विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई