रोहनिया
स्थानीय थाना क्षेत्र के करनाडाड़ी स्थित बेलवा वीर बाबा मंदिर के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सर्विस रोड पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से कोयला लदी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदी ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।हादसे के समय ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ढाबा के सामने सर्विस मार्ग और मेन हाईवे पर ढाबा संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से भारी वाहन खड़े करवाए जाते हैं। इसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
रात के समय अंधेरे में खड़े वाहनों के कारण चालकों को उन्हें देखना मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े कराए जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाए और ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।










Users Today : 89
Users This Year : 23785
Total Users : 36378
Views Today : 225
Total views : 71491