थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेन स्नैचिंग से संबंधित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, लूटी गयी चेन का टुकड़ा, 2200/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस,

सीसीटीवी व इलेक्ट्रानिक माध्यम तथा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक- 01.08.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 189/2026 धारा 309(6)/115(2) बीएनएस से सम्बन्धित सोने की चेन छीनने वाले 02 नफर अभियुक्तगण 1. संतोष कुमार पुत्र तिलो मण्डल निवासी ग्राम दीरा चांदपुर थाना पोठिया जिला कटिहार बिहार उम्र लगभग 24 वर्ष व रोशन कुमार पुत्र राम चन्द्र मण्डल निवासी ग्राम दीरा चांदपुर थाना पोठिया जिला कटिहार बिहार उम्र लगभग 24 वर्ष को दिनांक- 06.08.2026 स्थानः- मछोदरी पार्क थाना कोतवाली वाराणसी से गिरफ्तार किया गया

तथा उनके पास से लूटी गयी चेन का टुकड़ा, 2200/- रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद व एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया । तथा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विवरण पूछताछः- पूछताछ पर दोनो गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण एक स्वर में बता रहे है कि हम लोगो ने छः सात दिन पहले कबीर चौरा अस्पताल के पास से बुजुर्ग महिला को मारपीट कर चैन छीनी थी उसमें से थोड़ा सा चैन टूट कर ही हमारे हाथ में आया था बाकी उसी महिला के पास ही रह गया था ।

उस चैन के टुकड़े में से हमने लगभग तीन चार अंगुल का एक टुकड़ा तोड़कर राह चलते एक व्यक्ति को जिसको हम लोग नही जानते है, को 03 हजार रुपये में बेच दिये थे तथा आपस में 1500 -1500 रुपया आपस में बांट लिये थे तथा अपने अपने हिस्से का पैसा खर्च कर रहे थे जो पैसा हम लोगो के पास से बरामद हुआ है वह चैन बिक्री का बचा हुआ रुपया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. संतोष कुमार पुत्र तिलो मण्डल निवासी ग्राम दीरा चांदपुर थाना पोठिया जिला कटिहार बिहार उम्र लगभग 24 वर्ष ।
2. रोशन कुमार पुत्र राम चन्द्र मण्डल निवासी ग्राम दीरा चांदपुर थाना पोठिया जिला कटिहार बिहार उम्र लगभग 24 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
1. 2200/- रुपये नकद
2. एक अदद पीली धातु का चैन का टुकड़ा लगभग तीन अंगुल लंबाई का
3. घटना में प्रयुक्त 01 अदद दो पहिया वाहन सीजशुदा होण्डा एस पी वरंग काला
4. एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः- दिनांक- 06.08.2026 स्थानः- मछोदरी पार्क थाना कोतवाली वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली, कमि0 वाराणसी ।
2. म0उ0नि0 प्रीति कुमारी, चौकी प्रभारी सप्तसागर, कमि0 वाराणसी ।
3. उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता, चौकी प्रभारी कबीर चौरा, कमि0 वाराणसी ।
4. उ0नि0 अभय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी काल भैरव थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी।
5. का0 आशीष कुमार यादव, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
6. रि0का0 उत्कर्ष कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
7. रि0का0 निकेश कुमार गौड़, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
8. रि0का0 सन्तेश्वर कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
9. रि0का0 कुलदीप कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
10. रि0का0 गंगाराम, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
11. का0 अश्वनी सिंह, सर्विलांस सेल, कमि0 वाराणसी ।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —