चन्दौली सकलडीहा, में हाइवे सड़क नाला और डिवाडर निर्माण कार्य कई जगह आधा अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे दुर्घटना सहित अन्य समस्या बनी हुई है। सघन तिराहा पर नाला खोदाई के दौरान सोमवार को जल निगम की पाइप क्षतिग्र्रस्त होगया। मंगलवार को सुबह पानी सप्लाई शुरू होते ही खोदी गयी नाला जलमग्न होगया।
वही नाला क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग सुबह से लेकर शाम तक पेयजल की किल्लत से कस्बावासी परेशान रहे। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर कस्बावासियों में आक्रोश है।
कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि बीते वर्ष 2024-25 से सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण,नाला,डिवाडर और मंदिर सहित पुलिया का निर्माण हो रहा है। तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी महज एक किलोमीटर के अंदर कई जगह नाला निर्माण,डिवाडर,मंदिर व धर्मशाला निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है।
सोमवार को सघन तिराहा पर नाला की खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। मंगलवार की सुबह पेयजल आपूर्ति सप्लाई शुरू होते ही खोदी गयी नाला पानी से भर गया। जिससे अन्य पेयजल सप्लाई ठप होगया।
सावन माह में पेयजल की समस्या को लेकर कस्बावासी परेशान रहे। आरोप है कि नाला क्षतिग्रस्त होने पर घरों में दूषित पानी जाने से लोग परेशान रहे। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी सहित कार्यदायी संस्था अनजान बनी रही।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,रतेन्द्र राजभर,गोलू यादव,कृष्णकांत मिश्रा,संदीप गुप्ता आदि ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था की मनमानी को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दिया।
इस बाबत अवर अभियंता जल निगम रवि शर्मा ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर संबधित विभाग के माध्यम से टूटा पाइप की मरम्मत कराया जायेगा।









Users Today : 81
Users This Year : 23777
Total Users : 36370
Views Today : 214
Total views : 71480