ट्रक-बाइक की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी घायल; पति वाराणसी रेफर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार के आगे मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरकोनी, जलालपुर निवासी ईश्वर प्रसाद मौर्य (40) अपनी पत्नी सुनीता (36) के साथ रिश्तेदार के घर मुफ्तीगंज जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ईश्वर प्रसाद की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि पत्नी सुनीता का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

एक झटके ने खुशहाल सफर को दर्दनाक हादसे में बदल दिया।

 

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई