वाराणसी, 03 अगस्त
पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसजनों के साथ विश्वविख्यात बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उत्तर प्रदेश की निरंतर उन्नति और खुशहाली की मंगलकामना की।
पूजन-अर्चन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि काशी भारत की सनातन चेतना, अध्यात्म, संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केंद्र है। बाबा विश्वनाथ समस्त सृष्टि के कल्याणकारी हैं और उनकी कृपा से समस्त लोकों का मंगल होता है। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय है, जिसमें श्रद्धा, सेवा और लोककल्याण की भावना सर्वोपरि होती है।
हमारी प्रार्थना है कि बाबा विश्वनाथ की कृपा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे।काशी की आध्यात्मिक परंपरा पूरी दुनिया को “वसुधैव कुटुम्बकम्” और मानवता का संदेश देती है। यह नगरी हमें सत्य, करुणा, सेवा और लोकमंगल का मार्ग दिखाती है। भगवान शिव सभी के आराध्य हैं और उनका आशीर्वाद प्रत्येक श्रद्धालु पर समान रूप से बरसता है।
यही हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है।श्रावण अध्यात्म के साथ साथ सेवा और जनकल्याण का संदेश देता है। हमें केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित लोगों की सहायता का संकल्प भी लेना चाहिए। यही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।बाबा विश्वनाथ सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य, शांति और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।
जलाभिषेक में :- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संग ,जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,श्रीप्रकाश सिंह, डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा,अरुण सोनी,वकील अंसारी, प्रवीन प्रकाश,घनश्याम सिंह,सुनील राय,
राजू राम,दिलीप चौबे,विनोद सिंह,संतोष चौरसिया,राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, रोहित दुबे,संतोष मौर्य, लक्ष्मी नारायण,अजय सिंह,आकाश त्रिपाठी, अनिल चौधरी,आनन्द चौबे,रामजी गुप्ता,विनीत,अरविन्द,अब्दुल हमीद डोडे,गोपाल चौबे,मिथुन सरकार समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे











Users Today : 33
Users This Year : 23644
Total Users : 36237
Views Today : 68
Total views : 71171