डीपीआईएएफ ने दिल्ली में किया कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फ़िल्म्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने मुख्य अतिथि व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ रामदास आठवले जी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी, पूर्व सांसद मलूक नागर जी सहित कई सम्मानित लोगों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से राजनीति, समाजसेवा, प्रशासन, चिकित्सा, उद्योग, मीडिया, फिल्म एवं संस्कृति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर देश की नामचीन हस्तियों को छठे डीपीआईएएफ लाइफ स्टाइल आइक़ांनिक अवार्ड 2026, तीसरे डीपीआईएएफ भारत गौरव आइक़ांनिक अवार्ड 2026 व तीसरे डीपीआईएएफ ओटीटी इन्फ्लूएसर एंड यूटयूबर आइक़ानिक अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

डीपीआईएएफ के फाउंड़र व चेयरमैन कल्याण जाना ने कार्यक्रम को सफल बनाने व सहयोग प्रदान करने के लिए सभी अतिथियों, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री तथा सांसद सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद विजय कुमार दुबे, लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसटी हसन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू, सांसद डॉ रवीन्द्र भटनागर तथा प्रो डॉ एडवोकेट सुनील गायकवाड़, अलेक्जेंडर लालू हेक, हाजी हैदर आजम, विक्रम अहाके, बीएन तिवारी, गणपत कोठारी, हाजी सैफ शेख, सूरी मिराडे, गौतम पुरी, अशोक बाली, डॉ योगेश लखानी, दीदी मंजू गौतम, आशीष मित्तल तथा आयत शेख सहित समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति  व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रवीण जायसवाल, ड़ॉ बसंत गोयल, डॉ इबाद पटेल, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव जी, अनिल सिंह, आरती कुमार, महेंद्र सिंह, मोहम्मद इरफान अहमद, शिल्पा चौहान, आरके गर्ग, उदित आर्य, नेहा शर्मा, प्रिया भुई, सबा अंजुम अंसारी, डॉ रणबीर लैशराम सिंह, लॉर्ड दास, एनके नरेश, प्रियंका चनवारिया, दीपक सिंह, अरुण छाबड़ा, संजय गुप्ता, डॉ इंदरजीत सिंह गौतम, ज़मीर अहमद अंसारी, सुजाता सिंह, ज़ारा खान, अभिषेक त्यागी, किशोर कुमार, डॉ कृष्णा श्रीवास्तव सहित अनेकों लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई