मीरजापुर
समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी के विरोध में सैकड़ों पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मीरजापुर को ज्ञापन सौंपा।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि कंपनी ने 60 हजार रुपये लोन देने के नाम पर लगभग 40 से अधिक महिलाओं से 5-5 हजार रुपये नकद व ऑनलाइन लेकर करीब 7 लाख रुपये की ठगी की और कार्यालय बंद कर फरार हो गई।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने तत्काल एडिशनल एसपी सिटी नितेश सिंह को जांच कर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश दिया।
एडिशनल एसपी सिटी ने क्षेत्राधिकारी सदर को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनील पांडे ने कहा कि जनपद में माइक्रो फाइनेंस की आड़ में ठगी का रैकेट सक्रिय है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो। प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू ने भी महिलाओं के पैसे वापस दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में सरोज गोस्वामी, मीरा देवी, दिव्या गिरी, सीमा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276