दिनांक 26.07.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामेश्वर पुल के पास से थाना जंसा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मुकेश राजभर पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना जंसा पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त मुकेश राजभर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही तलाश, सुरागरसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मुकेश राजभर पुत्र सुजीत कुमार निवासी- हरपुर बिरभानपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र- लगभग 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
01 नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 सत्यजीत सिंह थानाध्यक्ष जंसा कमिश्नरेट वाराणसी
2.उ0नि0 आदित्य सेन सिंह, चौकी प्रभारी रामेश्वर, थाना जंसा कमि0 वाराणसी।
3..रि0का0 सुशील चौरसिया, थाना जंसा कमि0 वाराणसी।
4..रि0म0का0 शालिनी, थाना जंसा कमि0 वाराणसी।









Users Today : 45
Users This Year : 23741
Total Users : 36334
Views Today : 145
Total views : 71411