थाना कपसेठी पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत भरण-पोषण वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 26.07.2026 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, रात्रि गश्त एवं लंबित वारंटों की तामील के दौरान मुखबिर की सूचना पर माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, भदोही (ज्ञानपुर) द्वारा भरण-पोषण प्रकीर्ण संख्या-112/2025, धारा 147 बीएनएसएस/128 दंप्रसं में निर्गत वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त राजकुमार को उसके घर, ग्राम कालिका बारा, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार वारंटी का विवरणः-
राजकुमार पुत्र स्व. खड़बड़, निवासी ग्राम कालिका बारा, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 27 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कालिका बाजार,थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. का0 गुलशन कन्नौजिया, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई