जनपद मीरजापुर के पहाड़ी ब्लॉक के सागर सेमर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता कर वृक्षारोपण किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इस वर्ष 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जनपद मीरजापुर में लगभग 97 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है।

इस अवसर पर मैंने भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माता के सम्मान में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।

आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति का संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर मा. रमा शंकर पटेल ( मड़िहान विधायक ) राजेश अग्रवाल व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —