वाराणसी।
उत्तर रेलवे में करीब चार दशक तक अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और सहज व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले वाराणसी जंक्शन के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक जे.पी. मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल मेरिडियन में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके परिजन, सहकर्मी, मित्र, रिश्तेदार तथा शहर के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जे.पी. मिश्रा ने अपने लंबे रेल सेवा काल में वाराणसी जंक्शन सहित उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अपनी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और मधुर व्यवहार के कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय रहे। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में उनके साथ वर्षों तक कार्य कर चुके साथियों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद करते हुए उन्हें एक प्रेरणादायी रेलकर्मी बताया।

समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलक, चंदन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद जे.पी. मिश्रा ने अपनी पत्नी एवं परिवार के सदस्यों के साथ विशेष रूप से तैयार किया गया केक काटा। समारोह का सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब रेलवे स्टेशन और ट्रेन की आकृति वाला विशेष केक सभी के आकर्षण का केंद्र बना। यह केक उनके चार दशक लंबे रेल जीवन की यादों को सजीव रूप में प्रस्तुत कर रहा था।
इस अवसर पर सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि जे.पी. मिश्रा ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करते हुए सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।
करीब दो घंटे तक चले समारोह में सभी लोग अंत तक मौजूद रहे, जो जे.पी. मिश्रा के प्रति उनके आत्मीय लगाव और सम्मान का परिचायक बना। कार्यक्रम के अंत में जे.पी. मिश्रा ने सभी अतिथियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जीवनभर साथियों का जो स्नेह और सहयोग मिला, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
समारोह का समापन सामूहिक भावभोज के साथ हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें स्वस्थ, सुखद और सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर श्री के आर तिवारी, मनीष तिवारी, उमेश चंद्र मिश्र, डॉ ओमप्रकाश मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्र, प्रमोद मिश्र, वंदना, सीमा, संगीता, नीतू, आकांक्षा, अंकित, अर्पित, यशी, मानस, हर्षित, जया, बेटू
मित्र: तपन,मनोज,
दीपक वाही, राकेश चौधरी, योगेश, रवींद्र, डी पी यादव, दीप्ति श्रीवास्तव । सहकर्मी: परवेज़ खान, सुरेंद्र श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, विनोद यादव, सुबोध कुमार, राम तीरथ यादव, निशांत कुमार, योगेश श्रीवास्तव सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।











Users Today : 130
Users This Year : 19556
Total Users : 32149
Views Today : 213
Total views : 63807