वाराणसी/कर्मठता,
ईमानदारी और अपराध पर कड़ा प्रहार, यही पहचान है 2019 बैच के निर्भीक उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय की। नगर निगम चौकी, सोनिया चौकी, सरैया चौकी और लल्लापुरा चौकी प्रभारी के रूप में उन्होंने जो सराहनीय कार्य किए, वह पूरे जनपद के लिए प्रेरणा बने। अपने कार्यकाल में एक-दो अपवादों को छोड़कर लगभग हर जटिल मामले का सफल खुलासा कर उन्होंने न सिर्फ आम जनता का भरोसा जीता, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के भी पात्र बने।
उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण भाव के सम्मान में उन्हें वाराणसी के महत्वपूर्ण थानों में से एक सिंधोरा थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।शनिवार को कार्यभार ग्रहण करते ही पाण्डेय ने अपने कड़े तेवर दिखा दिए। क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग के साथ असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।उन्होंने संकल्प लिया कि “क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना और हर फरियादी को त्वरित न्याय दिलाना” उनका सर्वोच्च धर्म होगा।
पंकज कुमार पाण्डेय के इस नए दायित्व के लिए क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों,अधिवक्ताओं और पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सिंधोरा क्षेत्र अपराध मुक्त और सुरक्षित बनेगा।










Users Today : 29
Users This Year : 18983
Total Users : 31576
Views Today : 113
Total views : 62819