दिनांक 03.07.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिण्डरा बाजार से ट्रैक्टर द्वारा दुकान तोड़ने की घटना के संबंध में पंजीकृत मु०अ०सं० 202/2026, धारा 351(3), 352, 324(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त आशीष पाण्डेय उर्फ दल्लू उर्फ सोनू पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय, उम्र लगभग 39 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डरा बाजार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर स्वराज 744 FE (वाहन संख्या UP65FY9175) बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि थाना फूलपुर पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि दिनांक 29/30.06.2026 की रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर से उनकी दुकान क्षतिग्रस्त कर दी गई तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रकरण में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही थी।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त आशीष पाण्डेय उर्फ दल्लू उर्फ सोनू ने बताया कि उसका त्रिलोकी नाथ चौरसिया के साथ भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने दिनांक 29/30.06.2026 की रात्रि में ट्रैक्टर स्वराज 744 FE (UP65FY9175) से पिण्डरा बाजार स्थित त्रिलोकी नाथ चौरसिया की दुकान को क्षतिग्रस्त किया।
पुलिस के मौके पर पहुँचने की सूचना मिलने पर वह ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गया तथा बाद में ट्रैक्टर को सरस्वती ढाबा के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• आशीष पाण्डेय उर्फ दल्लू उर्फ सोनू पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय, उम्र लगभग 39 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डरा बाजार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण
• घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर स्वराज 744 FE, वाहन संख्या UP65FY9175।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 रामसिंह यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 रामनाथ सरोज, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0 आरक्षी मोनू सिंह, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816