अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 76वीं जयंती मनी, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर

अपना दल कमेरावादी जिला इकाई चंदौली द्वारा गुरुवार को अपना दल के मसीहा एवं संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 76वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला कार्यालय ओड़वार मालगोदाम, पोखरा, मुगलसराय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरु पूरन पटेल ने की।जयंती समारोह का संचालन जिला महासचिव रमेश सिंह पटेल ने किया।

कार्यकर्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. पटेल के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने और इनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गुरु पूरन पटेल ने कहा कि डॉ. साहब ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान की लड़ाई लड़ी। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में बब्लू यादव, निशांत खरवार, सूरज कुमार, रवि कुमार, चंद्र बोस, बाबू चौहान, विनोद पटेल, पवन कुमार, सुरेश कुमार चौहान, विजय पटेल, हरिदास, रोहन पटेल, विजय कुमार सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई