सड़क हादसा में प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत से परिवार में कोहराम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

कोतवाली क्षेत्र चतुर्भुजपुर गोइजर गांव निवासी 26 वर्षीय कमलेश यादव प्रोजेक्ट मैनेजर की बुधवार की सुबह करीब 8 बजे छत्तीगढ प्रदेश के रायपुर में सड़क हादसा में मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरूवार को शव घर आने पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। बलुआ घाट पर परिवार के लोगों ने दाह संस्कार किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

चतुर्भुजपुर गोइजर गांव निवासी कमलेश यादव नोएडा के जेपी हास्पीटल में एकाउंटेंड पद से सेवानिवृत्त है। इनके तीन पुत्र मनीष यादव,सुमित यादव और सबसे छोटा बेटा आशीष यादव है। अविवाहित 26 वर्षीय आशीष सिविल से बीटेक किया था। छत्तीसगढ के रायपुर में एक टॉवर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात थे।

बुधवार को सुबह करीब आठ बजे बाइक से साइड पर जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होगये। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु होगई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरूवार को एम्बुलेंस से शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। बड़े पिता राधेश्याम यादव,चन्द्रशेखर यादव पिता कमलेश यादव भाईयों सहित परिवार के लोगों का बुरा हाल था। बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई