जनसेवा के साथ सपा ने मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, मरीजों को फल वितरित, रक्तदान व पौधरोपण किया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को मीरजापुर में सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में 53 पाउंड का केक काटा गया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर लगाया गया, मंडलीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित भंडारे में पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन जनसेवा के माध्यम से मनाना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राहत और अवसर पहुंचाने का कार्य भी करती है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, आदर्श यादव, अनीश खान, परवेज खान, आशीष यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, जुम्मन खान, राणा प्रताप सिंह, पारसनाथ कुशवाहा, राजेश भारती,

इंदु कुमारी, गायत्री पटेल, विवेक कुशवाहा, शक्ति श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश यादव, सोकिम अहमद, झल्लू यादव, अभय यादव, कीर्ति कोल, परवीन बानो, कौशिक कन्नौजिया, अतीक खान, बलराम यादव, अशोक मिश्रा, हरिशंकर यादव, रविंद्र कोल, रंभा देवी, रवि सोनकर, राममिलन यादव, मुकुंद यादव, कांधा यादव, सतीश मिश्रा, आकाश यादव, अजय पटेल, मेवालाल प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति, वीरेंद्र यादव, विजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील पटेल, राज नारायण निराला, रमाशंकर कोल, रमाकांत यादव, महिपाल सिंह, राजेंद्र यादव, कन्हैया यादव सहित हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश