अवैध रूप से शराब/मादक पदार्थो के बड़े कारोबारियो पर अभियान चलाकर करे कार्यवाही -जिलाधिकारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 30 जून 2026-

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में नार्को क्वार्डिनेशन की बैठक सम्बन्धित अधिकारियो के साथ आहूत की गई। जिसमें जनपद में नशे व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर कड़ा अंकुश लगाने तथा नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस व आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक लाइसेंसी शराब की दुकानो पर मानक के अनुरूप सी0सी0टी0वी0 कैमरो लगे हो तथा किसी दुकान ओवर रेटिंग न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी/बिक्री/बनाने वाले बड़े कारोबारियो पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाए। आबकारी विभाग व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से अवैध कच्ची शराब की भट्यिो को हटाने तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकल स्टोरो पर यह सुनिश्चित करे कि प्रतिबन्धित दवाईयों की ब्रिकी न होने पाए।

वन विभाग के क्षेत्रो में भी अभियान चलाकर निगरानी रखी जाए वन क्षेत्र कतिपय गांवो में अवैध कच्ची शराब बनाने की शिकायते यदि मिलती है तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशित करते हुए कहा कि एन0डी0पी0एस0 के तहत मुकदमों में कड़ी पैरवी करते हुए दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया

कि अवैध शराब/मादक पदार्थ के सेवन से प्रभावित व्यक्ति यदि अस्पतालो में उपचार कराने आता है तो उसे प्रभावी ढंग से समुचित उपचार दिया जाए तथा किसी शराब माफिया अथवा शराब माफिया के संलिप्ता के शंका पाई जाती है तो तत्काल पुलिस को भी सूचना दी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन गजराज मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा, के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

रिपोर्ट- भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश