वाराणसी।
थाना जैतपुरा के अंतर्गत पुलिस चौकी चौकाघाट प्रभारी प्रशांत शिव हरे ने थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर अपराधियों की घेराबंदी की गई।

पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। चौकी प्रभारी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।











Users Today : 115
Users This Year : 23906
Total Users : 36499
Views Today : 270
Total views : 71767