गाजीपुर।
थाना कोतवाली पुलिस ने चर्चित विनीत राय हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दर्ज मु0अ0सं0 0365/2026 के तहत धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है। इस कार्रवाई को हत्याकांड के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।










Users Today : 80
Users This Year : 23871
Total Users : 36464
Views Today : 222
Total views : 71719