चन्दौली शहाबगंज
थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में मंगलवार की देर रात एक नवविवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय संजना, पत्नी अजीत यादव, ने मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि संजना किसी बात को लेकर नाराज थी और गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि संजना और अजीत यादव का विवाह 7 मई को हुआ था। शादी को अभी डेढ़ माह भी पूरा नहीं हुआ था कि इस दर्दनाक घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।










Users Today : 79
Users This Year : 23870
Total Users : 36463
Views Today : 221
Total views : 71718