मीरजापुर, 29 जून 2026:
सन्तनगर थाना क्षेत्र के पतेहरा गांव निवासी युवती पिंकी ने एकतरफा प्यार, साइबर उत्पीड़न और पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में जिलाधिकारी गेट के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गोंडा जिले का रहने वाला एक युवक पिछले दो साल से उसे परेशान कर रहा है।
क्या है पूरा मामला
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पिंकी 2024 में मार्केटिंग का काम करती थी और इंस्टाग्राम आईडी पिंकी कुमारी से प्रचार करती थी। आरोप है कि विपक्षी दीपक कुमार ने मार्केटिंग के बहाने मोबाइल नंबर व पता लिया और एकतरफा प्यार का इजहार करने लगा। मना करने पर मई 2026 में आरोपी घर आकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि 112 नंबर पर सूचना देने के बाद संतनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लेकिन दोनों बार बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। इससे आरोपी का मनोबल बढ़ गया। आरोप है कि दीपक कुमार ने koala.2515841, bk7260613217, platypus.4655514 जैसी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पीड़िता की फोटो लगाकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां वायरल कीं। पोस्ट में पीड़िता का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
अनशन पर बैठी पिंकी ने तख्तियों के जरिए “पुलिस प्रशासन हाय हाय”, “थाना सन्तनगर पुलिस हाय हाय”, “FIR दर्ज करो” जैसे नारे लिखे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने सभी अश्लील पोस्ट, धमकी भरी चैट और कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है, फिर भी FIR दर्ज नहीं की गई।
प्रशासन से गुहार
पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि थाना सन्तनगर को FIR दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया जाए, ताकि उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके।
फिलहाल पीड़िता जिलाधिकारी परिसर गेट के बाहर आमरण अनशन पर बैठी है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया।











Users Today : 53
Users This Year : 18445
Total Users : 31038
Views Today : 133
Total views : 61740