दिनांक 16.05.2026 को आवेदक रोहित त्रिपाठी निवासी पखवाया थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33105260108060 दर्ज करायी गयी। जिसमें बताया गया कि व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से ₹ 5000/- की साइबर ठगी कर ली गयी । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 5000/- वापस करायी गयी । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
थाना चील्ह साइबर सेल टीम—
उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष चील्ह, मीरजापुर । उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।











Users Today : 38
Users This Year : 23829
Total Users : 36422
Views Today : 84
Total views : 71581