राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ‘चंपत राय संन्यासी से कम नहीं, आरोप बेबुनियाद’ — वीएचपी नेता हृदयनारायण चतुर्वेदी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर |

पूरे देश में इन दिनों श्री राम जन्मोत्सव तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर चर्चा तेज है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करोड़ों रुपये गायब होने का दावा किया था, जिसके बाद अयोध्या में सियासत गर्म हो गई है। आरोपों के बाद पहला बड़ा एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है, और जांच की जिम्मेदारी सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को सौंपी गई है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि “श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अपने भिन्न-भिन्न कार्यों का ऑडिट समय-समय पर करता रहता है.कोई भी उल्लेखनीय बात किसी के भी ध्यान में अभी तक नहीं आई है”।

इसी पृष्ठभूमि में मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र से विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता हृदयनारायण चतुर्वेदी ने चंपत राय का पुरजोर बचाव किया है। उनसे हुई विशेष वार्ता में उन्होंने कहा:
“चंपत राय आज के युग में एक संन्यासी से कम नहीं हैं। वे साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं। इतनी ऊंचाई पर होते हुए भी उनकी दिनचर्या साधारण किस्म की है। उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद है।”

हृदयनारायण चतुर्वेदी ने बताया कि चंपत राय ने अपने जीवनकाल में प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर सनातन धर्म के लिए अपना जीवन विश्व हिंदू परिषद में लगा दिया। “ऐसे महापुरुष के ऊपर भगवान मंदिर के लिए आए हुए धन को छूने का सवाल नहीं उठ सकता,” उन्होंने कहा। अपने तीन दशक के परिचय का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “मैं उन्हें लगभग तीस वर्षों से जानता हूं। जिस आदमी ने राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित कर दिया हो, उसके ऊपर रुपयों की चोरी का आरोप लगाना निराधार है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि कार्य योजना में लगे लोगों में यदि किसी ने गड़बड़ी की है, तो जानकारी मिलते ही चंपत राय ने ही जांच के लिए कहा था। “दुनिया इधर से उधर हो जाए, तब भी हम कतई नहीं मान सकते कि उस घपले में उनका हाथ हो। एक राष्ट्र प्रेमी, सनातन धर्मी, सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाना, यानी सूरज पर थूकने जैसा है,”

गौरतलब है कि चढ़ावा विवाद के बाद ट्रस्ट के भीतर भी हलचल है, संत समाज दो धड़ों में बंटा दिख रहा है, और जांच की मांग तेज हुई है। इस बीच मिर्जापुर से आई यह आवाज चंपत राय के समर्थकों के लिए नैतिक बल के रूप में देखी जा रही है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की पत्नी एवं लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने अपने परिवार के साथ काशी पहुंचकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रातःकाल आयोजित प्रसिद्ध मंगला आरती में सहभागिता कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।