मीरजापुर, 27 जून।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर राजेश प्रकाश एवं पूनम ने कोतवाली देहात थाना पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।भूमि विवाद, चकरोड, अवैध कब्जा तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले।इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी को क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503